देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं व्यापारी: बिरला

नयई दिल्ली, 04 अगस्त (‌वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यापार और व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा है कि व्यापारी न केवल रोजगार सृजित करते हैं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री बिरला ने यह बात संसद परिसर स्थित अपने कक्ष में देश के विभिन्न हिस्सों से आये व्यापारियों को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।
संसद सदस्य एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में आज कैट के व्यापारी संसद भवन पहुंचे थे। लगभग 150 प्रमुख व्यापारियों ने नये और पुराने संसद भवन का भ्रमण किया।
श्री बिड़ला ने व्यापारियों से मुलाकात के दौरान कहा, “कैट व्यापारियों का ऐसा संगठन है, जो पूरे देश में व्यापारियों के लिए कार्य कर रहा है। व्यापारी और व्यापार देश की रीढ़ की हड्डी है। व्यापारी न केवल रोजगार सृजित करता है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
उन्होंने कहा, “बदलते हुए आर्थिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को अपने स्तर को ऊंचा उठाना होगा। हम सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि व्यापारियों को देश और अपने हित मे अब स्वदेशी समान बेचना और खरीदना चाहिए।
वहीं, श्री खंडेलवाल ने कहा कि देश के व्यापारी श्री मोदी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। हम उनके 'भारतीय सामान खरीदो और बेचो' के आह्वान का पूर्ण समर्थन करते हैं और 10 अगस्त से पूरे देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान भारत के आर्थिक स्वाभिमान को मजबूत करेगा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास