अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव/मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित

गोरखपुर। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के चुनाव में अध्यक्ष अरविंद कुमार राय मंत्री/सचिव एस पी वत्स ,उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्यों लालचंद प्रसाद जाटव , डॉ.जवाहर लाल निगम ,जे.पी. दूबे जी एवं  तफज्जुल हुसैन उर्फ लाडले निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैंक रोड स्थित विवेक होटल में  12:00बजे से 1:30 बजे तक चुनाव अधिकारी वहाब खान और अचित्य लाहड़ी की देखरेख में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

चुनाव में 106 मतदाताओं में से  81 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 61 मत  प्राप्त कर धीरेन्द्र गुप्ता निर्वाचित हुए 20 वोट शांतिभूषण ने प्राप्त किए।

चुनाव अधिकारी वहाब खान ने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के पाँच पदों के लिए चुनाव होना था जिसमें से अध्यक्ष उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ आज रविवार को 12:00 से 1:30 बजे तक होटल विवेक में कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया चुनाव में मतदाताओं के बीच जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग के इस चुनाव में मतदाताओं ने 81 मतों का प्रयोग किया जिसमें से 61 मत धीरेंद्र गुप्ता और 20 मत शांतिभूषण को प्राप्त हुए। इस प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी।

श्री वहाब ने कहा कि कार्यकारिणी पद पर सिर्फ चार ही सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे दो पदक रिक्त रह गए थे जिसपर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की समिति से राजू सैनी और दिलीप पटवा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

चुनाव के दौरान सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह आदि लोगों ने पहुंच कर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास