सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है: अखिलेश

लखनऊ 06 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा प्रदेश के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे है। लाखों की आबादी के सामने खाने-रहने, दवा, इलाज का संकट है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। बाढ़ से खेती-बाड़ी, जानवर और फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। सरकार नुकसान भरपाई के लिए तैयार नहीं है। बाढ़ पीड़ितों की न प्रयागराज, फतेहपुर, बलिया में मदद हो पा रही है और न तो वाराणसी, हमीरपुर से लेकर अन्य जिलों में कोई मदद हो रही है। 20-20 हजार करोड़ रूपये बजट खर्च हुए उसके बाद भी जलभराव है, सड़कों में गड्ढे है। बाढ़ पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अराजकता, लूट और भ्रष्टाचार है। सरकार की अकर्मण्यता से आम जनता के साथ सत्तारूढ़ दल के विधायक, मंत्री भी धरना और प्रदर्शन करने पर मजबूर है। किसी की कोई सुनवाई नहीं है। भ्रष्टाचारियों और अराजक तत्वों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता सभी को धोखा दिया है। सरकारी बजट को लुटाने के सिवा कोई काम नहीं किया। विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी दावे और वादे झूठे साबित हो चुके है। यह सरकार प्रदेश के लिए अभिशाप बन चुकी है। इसने प्रदेश की जनता को संकट में डाला है। हर विभाग में हर स्तर पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता को विधान सभा चुनाव का इंतजार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास