ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित: मोदी

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित: मोदी

वाराणसी 02 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही भारत की सैन्य कार्रवाई ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता काे आदिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया।

उन्होने सेवापुरी में अपनी जनसभा की शुरुआत महादेव के उद्घोष के साथ की। उन्होंने कहा कि सावन के पावन महीने में अपने परिवारजनों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, “ ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैं पहली बार काशी आया हूं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवारों की वेदना और दुख ने मेरे मन को व्यथित कर दिया। मैंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी कि वे हमें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। बेटियों के सिंदूर का बदला लेना महादेव के आशीर्वाद से संभव हुआ। इस सफलता को मैं बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं।”

श्री मोदी ने कहा, “ काशी में गंगा जल लेकर जाते हुए भक्तों की तस्वीरें देखकर अद्भुत अनुभव होता है। यादव बंधुओं का जनसमूह गौरी केदार से जल लेकर जाता हुआ दृश्य मनमोहक है। मैं मार्कण्डेय महादेव और काशी में दर्शन करना चाहता था, लेकिन भक्तों को असुविधा न हो, इसलिए वहां नहीं गया।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास