एसजीपीजीआई के न्यूरोसर्जरी को मिला न्यूरोट्रॉमा पुरस्कार

लखनऊ 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मेडिकल के क्षेत्र में सुपर स्पेशयलिटी का दर्जा प्राप्त संस्थान संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान न्यूरोट्रॉमा पुरस्कार मिला है। संस्थान को यह पुरस्कार गोवा में न्यूरोट्रॉमा सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा 8 से 10 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया है।

इस पुरस्कार के लिए देश भर से लगभग एक दर्जन प्रमुख संस्थानों ने इस पुरस्कार के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इस सम्मान के लिए एसजीपीजीआई की तरफ से डॉ. कमलेश सिंह भैसोरा और डॉ. वेद प्रकाश मौर्या ने न्यूरोट्रॉमा सेवाओं का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में न्यूरोसर्जरी विभाग की दो रेजिडेंट, डॉ. सृष्टि और डॉ. रूपाली ने सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार भी जीता।
संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन ने न्यूरोसर्जरी विभाग को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और विभागाध्यक्ष, प्रो. अवधेश जायसवाल और एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख प्रो. अरुण श्रीवास्तव को न्यूरोसर्जरी विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि यह पुरस्कार पीजीआई लखनऊ में न्यूरोट्रॉमा सेवाओं की उत्कृष्ट नैदानिक देखभाल, शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान उपलब्धियों को दर्शाता है। सम्मेलन के दौरान स्कूली बच्चों के लिए सिर की चोट, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित जच्चा-सुरक्षित बच्चा अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने वाले आउटरीच कार्यक्रम की अत्यधिक सराहना की गई और न्यूरोसर्जरी विभाग ने देश भर के अन्य संस्थानों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास