निसार उपगृह के निर्माण में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का महत्वपूर्ण योगदान


नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) देश में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने निसार उपगृह के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और अमेरिकी एजेंसी नासा द्वारा हाल ही मे प्रक्षेपित निसार उपगृह के निर्माण में एचएएल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वह
इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण में एक गौरवशाली भागीदार है।
पोस्ट में कहा गया है कि इस मिशन में एचएएल ने निसार के लिए सैटेलाइट बस संरचना, चार पूर्णतः एकीकृत एल-40 द्रव बूस्टर, नौ तरह की रिवेटेड संरचनाएँ, चार प्रकार के वेल्डेड प्रणोदक टैंक और दो प्रकार की फीडलाइन बनाने में योगदान दिया है।
एचएएल भारत में अंतरिक्ष-योग्य इतनी बड़ी और जटिल संरचनाओं का एकमात्र निर्माता है।
उल्लेखनीय है कि निसार मिशन का बुनियादी उद्देश्य पृथ्वी में हो रहे अहम बदलावों पर अनुसंधान करना है। इस मिशन के ज़रिए प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी का भी अध्ययन किया जाएगा। साथ ही यह ईकोसिस्टम, पृथ्वी की सतह में बदलाव और समुद्र के बढ़ते स्तर को समझने में
भी मदद करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास