योगी ने पूर्व कुलपति हरेराम त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया

लखनऊ, 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी जी एवं उनकी धर्मपत्नी का सड़क दुर्घटना में निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया है।

उन्होने एक्स पर लिखा “ विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए वे स्मरण किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”
गौरतलब है कि शनिवार को मऊ में एक सड़क हादसे में कुलपति और उनकी पत्नी का निधन हो गया था। श्री त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव देवरिया जा रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास