चुनाव आयोग को सुधार ही नहीं, आमूलचूल परिवर्तन की अपरिहार्यता : अखिलेश

लखनऊ 17 अगस्त (वार्ता) वोटों की चोरी को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को सफाई दिये जाने व कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को देश की जनता को गुमराह करने के लिए एक सप्ताह में माफी मांगने का आदेश दिया है।

इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को सुधार ही नहीं, आमूलचूल परिवर्तन की अपरिहार्यता है। लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व आयोग के कंधों पर है। उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं लेकिन वो ये न समझें कि वो अकेले हैं। जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चल निकलेगा तो करोड़ों भारतवासियों का साथ उनका रक्षा कवच बन जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ जनता और जनविश्वास स्वयं चलने लगता है। चुनाव आयोग का एक सही और साहसिक क़दम देश की अनंत पीढ़ियों का भविष्य और कल्याण सुनिश्चित कर सकता है। समाजवादी पार्टी ने वोट की डकैती के 18 हजार शपथ पत्र इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) को दिए लेकिन कार्रवाई जीरो है। उन्होंने कहा कि चिट्ठा लम्बा होता जा रहा है जिनकी करतूतों, कारनामों का जवाब भी नहीं आया और न अब तक हमारे हलफनामों का।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास