अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों को योगी सरकार का तोहफा
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ;जीडीए. के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को बताया कि गोरखपुर के मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण ;जीडीए. ने बाबा गंभीरनाथ नगर वार्ड के मानबेला में 1500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम ;कन्वेंशन सेंटरद्ध का निर्माण कराया है। इसका निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से कराया गया है। उन्होंने बताया कि मानबेला के कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 10 जून 2024 से प्रारंभ हुआ था और इसे तय समय सीमा से पूर्व ही तैयार कर लिया गया। तो तलों में निर्मित इसके भवन पर 2 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई है।
उन्होंने बताया कि अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूपशानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था। गोरखपुर शहर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों दो कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है। नागरिकों को दो नए बने कल्याण मंडपम की भी सौगात मिलने जा रही है। मानबेला और राप्तीनगर विस्तार में बने इन दो कल्याण मंडपम का लोकार्पणशनिवार ;23 अगस्त को सीएम योगी करेंगे। कल्याण मंडपम में जरूरतमंद परिवारों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मैरिज हाउस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानबेला के कल्याण मंडपम में 250 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों ;विवाह,सामाजिक उत्सवए सांस्कृतिक कार्यक्रमए सामूहिक उत्सव दि का आयोजन किया जा सकता है। कल्याण मंडपम में एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, चेंजिंग रूम तथा दोनों तलों पर महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग.अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद में भी 450 वर्गमीटर भूमिपर जीडीए ने करीब 85 लाख रुपये की लागत से एक अन्य कन्वेंशन सेंटर ;कल्याण मंडपम का निर्माण प्राधिकरणनिधि से किया गया है। यह कल्याण मंडपम भी दो तलों में निर्मित है जिसमें 125 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। इसमें भूतल पर एक बड़ा मल्टीपर्पज हालए महिला.पुरुष के लिए अलग.अलग शौचालय, प्रथम तल पर दो रूम, बरामदा और ओपन टैरेस भी है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें