12 घण्टे से अधिक नजरबंद रखे गये अजय राय

लखनऊ 11 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 12 घण्टे से अधिक समय तक हाउस अरेस्ट किये जाने पर राय ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि मोदी जी वोट चोरी करके सांसद व प्रधानमंत्री बने हैं।

अपने आलमबाग स्थित आवास पर नजरबंद रखे जाने पर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही है। इनकी तानाशाही नही चलेगी। कार्यकर्ता इस लड़ाई को मुकाम तक पहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगा रहा है। इसलिए बनारस की जनता भी अब "वोट चोर- काशी छोड़" के नारे लगा रही है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा बनारस इनसे परेशान है। बनारस के बंदरगाह पर किसी मंत्री को भेज कर देखिए। बनारस में जो रोपवे बनाया गया है, उस पर क्या किसी मंत्री का परिवार सफर कर सकता है। श्री मोदी ने पूरे बनारस का हाल बिगाड़ दिया है।
बनारस में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काशी की धरती पर स्वागत है।
गौरतलब है कि अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। पुलिस प्रशासन ने इसे "एहतियातन कदम" करार दिया है ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी न हो। हाउस अरेस्ट किये जाने के बाद उनके आवास पर आने-जाने वालों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और समर्थकों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकना जरूरी था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास