रेल नीर की एक लीटर की बोतल अब मिलेगी 14 रुपये में

मुरादाबाद, 21 सितंबर ( वार्ता) उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल परिसरों व ट्रैनों में रेल नीर, आई आर सी टी सी तथा रेलवे द्वारा चयनित अन्य ब्रांड की पानी बोतल मूल्य में संशोधन करते हुए 22 सितंबर से खुदरा मूल्य घटा दिए गये हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने रविवार को बताया कि रेल प्रशासन द्वारा अपने यात्रियों का सुविधा का ध्यान रखते हुए पैकेज्ड पेयजल बोतल 'रेल नीर' का अधिकतम खुदरा मूल्य एक लीटर क्षमता की बोतल के लिए 15 रुपये के स्थान पर 14 रुपये तथा 500 मिलीलीटर क्षमता की बोतल के लिए 10 के स्थान पर 09 रुपये किया गया है ।
रेलवे परिसरों ट्रेनों में बेचे जाने वाले अन्य ब्रांडों की आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित पैकेज्ड पेयजल बोतलों का अधिकतम खुदरा मूल्य भी एक लीटर की बोतल के लिए 15 के स्थान पर 14 रुपये तथा 500 मिलीलीटर क्षमता की बोतल के लिए 10 रुपये के स्थान पर 09 रुपये करते हुए मूल्य में संशोधन किया गया है। ये निर्देश 22 सितंबर से लागू होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास