चंद्रशेखर आजाद सेतु 15 दिनों के लिये बंद
प्रयागराज, 09 सितंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के जिला प्रशासन ने 15 दिनों के लिए इलाहाबाद लखनऊ जोड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद सेतु आवागमन के लिए बंद करने का फैसला लिया है।गंगा नदी पर बने इस अहम पुल को मरम्मत के लिए बुधवार 10 सितंबर से 15 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है
लोक निर्माण विभाग द्वारा चंद्रशेखर आजाद सेतु की मरम्मत की जाएगी,15 दिन तक चंद्रशेखर आजाद सेतु पर भारी वाहन और चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, रोडवेज की बसें और अन्य सभी वाहन परिवर्तित रूटों से जाएंगे,फाफामऊ में गंगा नदी पर बना चंद्रशेखर आजाद सेतु लखनऊ और अयोध्या के लिए महत्वपूर्ण पुल है।गंगा नदी पर अभी सिक्स लेन ब्रिज निर्माणाधीन है।पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नीरज पांडेय ने बताया कि पुल पर आवागमन बंद होने के बाद रूट डायवर्जन जारी किया गया है।सिविल लाइन से हर प्रकार के वाहन बालसन चौराहा, जीटी जवाहर, शास्त्री ब्रिज, अंदावा, सहसों,एन एच टू होते हुए लखनऊ व प्रतापगढ़ जाएंगे,फाफामऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहन फाफामऊ थरवई, सहसों, शास्त्री ब्रिज, जीटीटी जवाहर होते हुए प्रयागराज शहर में इंट्री करेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे,लखनऊ से आने वाले वाहन श्रृंगवेरपुर से कोखराज से पूरामुफ्ती से धूमनगंज या एयरपोर्ट होते हुए प्रयागराज आ सकेंगे,इमरजेंसी में उपयोग किए जाने वाले वाहन निर्धारित मार्ग का ही प्रयोग कर सकेंगे।जन सामान्य की सुविधा के लिए दो पहिया वाहनों को चंद्रशेखर आजाद सेतु फाफामऊ पुल से चलाया जाएगा, हालांकि जरूरत के अनुसार दो पहिया वाहनों का संचालन भी बंद किया जा सकता है।पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ने आमजन से व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें