23 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवान बुद्ध की अवशेषों को लेकर रुस जाएंगे
प्रयागराज, २२ सितम्बर (दिनेश तिवारी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पीएमओ इंडिया के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर 23 सितंबर को विशेष विमान से रूस के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं महापौर गणेश केसरवानी ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए इसे प्रयागराज के लिए गौरव का पल बताया ! उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और प्रयागराज के गौरव केशव प्रसाद मौर्य को भगवान बुद्ध की अवशेष कलाकृतियों को रूस ले जाने का अवसर प्राप्त हुआ, इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं पीएमओ इंडिया के प्रति हृदय से आभार जताया और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बधाई दी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रूस के कालमीकिया गणराज्य में भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय मंत्रालय भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों का प्रदर्शन करेगा इस प्रदर्शनी के माध्यम से हर एक देश में भारतीय आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण संवर्धन और प्रचार की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा ,वरुण केसरवानी डॉक्टर शैलेश पांडे, राजेश केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें