इलाहाबाद उच्च न्यायालय को मिले और 24 नए न्यायाधीश
इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विक्रांत पांडे ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को इन सभी की नियुक्ति कि अधिसूचना जारी कर दी थी | इन नए जजों की नियुक्ति के बाद 160 न्यायाधीश वाले उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा जजों की संख्या 109 हो गई | दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यसवंत वर्मा को हलाकि न्यायिक कार्य से विरत रखा गया है|
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश कि थी | उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कोलोजीयम की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए 26 नामों में 12 वकील और 14 ज्यूडिशियल वाले अधिकारियों के नाम शामिल थे | केंद्र सरकार ने उनमें से 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों की उच्च न्यायालय मे जजों के पदों पर नियुक्ति की है\
न्यायाधीश बनने वाले अधिवक्ताओ मे उच्च न्यायालय के अलावा उच्चतम न्यायालय में वकालत करने वाले भी है| जिन अधिवक्ताओं को बतौर जज नियुक्ति दी गई है उसमें विवेक सरन , विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधानशू चौहान , अवधेश कुमार चौधरी , स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ नंदन, मुख्य स्थाई अधिवक्ता कुणाल रवि सिंह , इंद्रजीत शुक्ल व सत्यवीर सिंह शामिल है|
इसी प्रकार जिला जज स्तर के जिन 14 ( एच जे एस ) है उनमे डॉक्टर अजय कुमार (द्वितीय ) च्यवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्र (प्रथम) तरुण सक्सेना , संजीव भारती (रजिस्ट्रार जनरल), पद्मनरायण मिश्र,लक्ष्मीकांत शुक्ल, जयप्रकाश तिवारी, देवेन्द्र सिंह (प्रथम) संजीव कुमार, वाणी रंजन अगर्वल, अचल सचदेव , बबीता रानी शामिल है|

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें