यूपी के 240 गांवो में बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क पर होगी बात

लखनऊ 26 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उड़ीसा से भारत संचार निगम लिमिटेड की 4जी सेवा का शुभारंभ करेंगे। देश मे बीएसएसनल की 4जी सेवा के शुरू होने के बाद उत्तरप्रदेश के उन 240 गांवों में संचार नेटवर्क आसानी से उपलब्ध होंगे, जहां पर अभी तक मोबाइल पर लोगों का बात करना सपने के समान था। इन गांवों में अभी तक किसी भी दूरसंचार कम्पनी की कनेक्टिविटी नही है।

बीएसएसनल की 4जी सेवाओं के शुभारंभ से एक दिन पूर्व शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बीएसएसनल (पूर्वी परिमंडल) के चीफ जनरल मैनेजर एके गर्ग ने बताया कि पहली बार बीएसएसनल की 4जी स्वदेशी सेवा की कल से शुरुआत हो रही है। इसके लिए पूरे देश मे 97500 साइट्स स्थापित किये गए हैं। इसके अलावा बीपीएन नेटवर्क के तहत 18900 साइट्स को कवर किया जा रहा है।
एके गर्ग ने बताया कि अभी तक हमारे पास 4जी टेक्नोलॉजी नही थी। इस टेक्नोलॉजी को 22 माह के अंदर डेवलप किया गया है। टेक्नोलॉजी के डेवलप होने के बाद भारत विश्व के उन पांच देशों मे शामिल हो गया है, जिनके पास यह टेक्नोलॉजी डेवलप करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि कल इस सेवा के शुरू होने के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त राज्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आईजीपी में किया गया है।
उन्होंने बताया कि हम 5जी सेवा पर भी काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस सेवा को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4जी सेवाओं के लिए हमने प्रदेश में 189 00 साइट्स को सोलर से जोड़ा है। यह साइट्स ग्रामीण इलाकों में है। इससे विद्युत कटौती के बाद भी उपभोक्ता को नेटवर्क मिलने में दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूर्ण स्वदेशी तकनीक आधारित निर्मित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास