ॐ एच.एस.3 (ॐहिंदुत्व समन्वय सेवा संगठन) रजि० संगठन की मासिक बैठक संपन्न
गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)।ॐ एच.एस.3 (ॐ हिंदुत्व समन्वय सेवा संगठन (ॐ एच.एस.3) की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर गोरखपुरमें आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अभिवादन ॐ, उद्घोष जय श्री राम और श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन को प्रभावशाली और विस्तारित करने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अभिवादन के लिए "हैलो" के बजाय "ॐ" और प्रतिउत्तर में "हरि ॐ" का उपयोग किया जाए, जिससे सनातन संस्कृति की गरिमा बढ़ेगी और लोगों को चिंतन की तरफ अग्रसर किया जा सकेगा। राष्ट्रीय प्रसारक राजेश्वर शर्मा ने बताया कि अपने धर्म को सुरक्षित रइस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज में इसके प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों पर चर्चा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन और सुझाव के लिए,संगठन के विकास के लिए सदस्यों ने संकल्प लिया।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संगठन के पदाधिकारी और सदस्य सभी आगंतुक गण उपस्थित थे।मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद, बैठक संपन्न हुई और सभी ने संगठन के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया मीटिंग का समापन वंदे मातरम गायन के साथ संपन्न हुआ। बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री जगदीश शर्मा ने किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा , राष्ट्रीय प्रचारक राजेश्वर शर्मा ,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रविंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष गोरखपुर चंद्रिका मिश्रा संगठन मंत्री जगदीश शर्मा कोषाध्यक्ष नवेन्दु श्रीवास्तव जिला कार्यकारिणी सदस्य सज्जन सोनकर ,विपिन बिहारी एडवोकेट मिश्रा दीपक त्रिपाठी एडवोकेट श्याम तिवारी ,वीरांगना मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज पांडे स्मिता गुप्ता माया निषाद आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें