4जी सेवा की शुरुआत मोदी का देशवासियों के लिए बड़ा तोहफा: योगी

लखनऊ, 27 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत की सेना दुनिया सबसे शक्तिशाली सेना है। भारत में सबसे ज़्यादा यूपीआई करवाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जी सेवा का शुभारंभ कर देशवासियों को विजयदशमी का तोहफा दिया है।

योगी ने कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री के कर कमलों से हमें भारत के पहले 4G स्वदेशी तकनीक पर आधारित भारत नेट के इंफ्रास्ट्रक्चर को उद्घाटन का अवसर मिला।”
उन्होंने कहा “ भारत को एक नई डिजिटल क्रांति के रूप में आगे बढ़ाने और भारत की टेलीकॉम के सेक्टर की स्वदेशी तकनीक से आच्छादित इन सेवाओं के लिए अपने प्रधानमंत्री जी के प्रति उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बीएसएनल परिवार बधाई देता हूं।”
योगी ने कहा कि भारत की सेना दुनिया सबसे शक्तिशाली सेना है। भारत में सबसे ज़्यादा यूपीआई करवाने वाला है। आज डिजिटल पेमेंट के साथ जोड़ने की कार्रवाई होती है । उन्होंने कहा कि पहले तेल माफिया जुड़ गए थे हमने उनकी कमर तोड़ी है।आज 4 जी आ रहा है।आगे 5 जी 6 जी का इंतजाम किया जा रहा है । योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4 जी सेवा जो कि विजय दशमी के रूप में तोहफा दिया उसके लिए उनका धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास