राजभवन में होगा 5100 कन्याओं का पूजन


लखनऊ 23 सितंबर (वार्ता) नवरात्र के दौरान आगामी 25 सितम्बर को राजभवन प्रांगण में प्रेरणा परिवार द्वारा 251 सेवा बस्तियों की 5100 कन्याओं का पूजन किया जायेगा। राजभवन पहुंचने पर कन्याओं का पांव प्रक्षालन के बाद तिलक कर और चुनरी भेंटकर उनका स्वागत किया जायेगा।

मंगलवार को विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रेरणा परिवार की अध्यक्ष गुंजित कालरा ने बताया कि कन्या पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्रीमान अनिल उपस्थित रहेंगे।
प्रशान्त भाटिया ने कहा कि कन्या पूजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना और सेवा बस्तियों के साथ—साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी यह अहसास कराना है कि सम्पूर्ण समाज अपना है। प्रेरणा परिवार की सचिव शिखा भार्गव ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपनी सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर को संजोये रखने के उद्देश्य से मार्च 2024 में लखनऊ शहर के 11 युवा दंपतियों के सहयोग से प्रेरणा परिवार का गठन किया गया था। प्रेरणा परिवार का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सनातनी परम्पराओं और मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भारतीय पर्वों और त्यौहारों को धूमधाम से मानाने की परंपरा रही है, जो युगों से चली आ रही है। यह पर्व हमारी गौरवशाली संस्कृति व आस्था का प्रतीक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास