वाराणसी में 94,268 अभ्यर्थी देंगे पीईटी परीक्षा, रेलवे और जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी

वाराणसी, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार और रविवार को वाराणसी के 66 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 94,268 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

अपर जिला मजिस्ट्रेट सिटी आलोक वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
शनिवार को 47,134 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि शेष अभ्यर्थी दूसरे दिन शामिल होंगे। इस परीक्षा में पूर्वांचल के कई जिलों से परीक्षार्थी पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और सहायता के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात रहेंगे। भीड़ के कारण किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस अड्डों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास