उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगा "हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं" अभियान

लखनऊ, 01 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में "हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं" अभियान सोमवार से लागू होगा, जिसके तहत 30 सितंबर तक बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस की टीमें भी पेट्रोल पंपों पर नजर रखेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सहयोग करने का आग्रह किया है और कहा है कि यह अभियान कोई दंडात्मक उपाय नहीं, बल्कि सुरक्षित और ज़िम्मेदार ड्राइविंग आदतों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।
राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट कर दिया गया था कि इस अभियान के तहत, केवल हेलमेट पहने चालकों को ही ईंधन दिया जाएगा।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर ने पुष्टि की है कि सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, "हम दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। ईंधन पंप संचालकों और संबंधित विभागों को पुलिस के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है जो अभियान की निगरानी भी करेगी।
लखनऊ जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पेट्रोल पंप मालिकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सेवा देने से मना कर दें और चालक को हेलमेट लेकर वापस आने को कहें।
अधिकारियों ने कहा, "पंप कर्मचारियों को अब हेलमेट न पहनने वाले चालकों को पेट्रोल देने से मना करने का अधिकार है।
उन चालकों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो सिर्फ़ अपना टैंक भरवाने के लिए दूसरों से हेलमेट उधार लेते हैं। इसके लिए पुलिस की गाड़ियां पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास