मोदी ने आचार्य विनोबा भावे को किया नमन

नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और भूदान आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री ने अपने संदेश में गुरुवार को कहा कि श्री विनोबा भावे जी को भारत के सबसे सम्मानित आध्यात्मिक नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों में से एक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा, "उनका जीवन गांधीवादी आदर्शों को लोकप्रिय बनाने और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अत्यंत प्रेरित करते हैं।"
गौरतलब है कि गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी विनोबा नरहरि भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने कसमता मूलक समाज की अपनी कल्पना को साकार करने के लिए भूदान आंदोलन चलाया था। श्री भावे का 15 नवंबर 1982 को वर्धा के पावना आश्रम में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास