स्पुतनिक इंडिया समाचार एजेंसी ने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से शुरू किया प्रचार अभियान

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी स्पुतनिक इंडिया ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए मेट्रो की येलो लाइन से प्रचार अभियान शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो पर समाचार एजेंसी का प्रचार अभियान एक माह चलेगा। ज्ञात रहे कि मेट्रो की येलो लाइन का उपयोग प्रतिदिन 15 लाख यात्री करते हैं।

मेट्रो की येलो लाइन मार्ग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, राजीव चौक जैसे वाणिज्यिक केंद्रों और केंद्रीय सचिवालय स्थित सरकारी परिसरों जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ता है। रोसिया सेगोदन्या मीडिया समूह के अंतर्गत संचालित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी और रेडियो सेवा स्पुतनिक 30 से अधिक भाषाओं में सेवा प्रदान करती है।
दुनिया भर में इसके 24 मल्टीमीडिया केंद्र हैं। इसका रेडियो प्रसारण 20 देशों के दर्शकों तक 14 भाषाओं में पहुंचता है। एजेंसी का भारतीय प्रभाग, स्पुतनिक इंडिया, दिसंबर 2022 में स्थापित किया गया था। मॉस्को और दिल्ली स्थित इसके संपादकीय केंद्र अंग्रेजी और हिंदी में सामग्री तैयार करते हैं। स्पुतनिक इंडिया की समाचार वेबसाइट और एक्स अकाउंट प्रति माह 3.6 करोड़ (36 मिलियन) उपयोगकर्ताओं तक पहुंचता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास