प्रयागराज में “आई लव मोहम्मद “ के लगे पोस्टर हटे, चार हिरासत में
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में 'शनिवार देर शाम गलियों, मस्जिद, बिजली पोल और दीवारों पर करीब 20 पोस्टर लगे थे | पुलिस बल सूचना पर पहुंचकर सभी पोस्टरों को हटवाकर जब्त कर लिया | उन्होने बताया कि इस मामले में पोस्टर लगाने वाले चार लोगों को पूछताछ के लिया हिरक्षत मे लिया है|
ए सी पी थरवाई चंद्रपाल सिंह और थानाध्यक्ष ने पी ए सी बल के साथ गाँव मे मार्च किया | इस दौरान पुलिस ने गॉंवसियों से शांति और शाओहर्द बनाए रखने कि अपील की | उन्होंने ने नवरात्रि के मौके पर माहौल बिगड़ने कि कोशिश करनेवाले अराजकतत्वों के खुलफ कठोर कारवाई कि जाएगी |
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के कई राज्यों में ‘आई लव मोहम्मद’ का विवाद काफी तूल पकड़ गया है। न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है।
इस मामले में तमाम राजनेताओं के बयान आने और सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी की वजह से भी मामला गर्म हो गया। पुलिस और प्रशासन के सामने चुनौती है कि उपद्रवी तत्व माहौल न बिगाड़ सकें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें