मुख्यमंत्री योगी ने किया परिवहन सेवा केंद्रों का शुभारंभ

लखनऊ 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को परिवहन विभाग के सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया। इस दौरान आईआईटी खड़गपुर और परिवहन विभाग के बीच समझौता भी हुआ। योगी ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को लेकर कहा कि ये जनता के हित में है और लोगों को इसके प्रति जागरुक होना चाहिए।

जन सेवा केंद्रों के माध्यम से परिवहन सेवाओं के शुभारंभ एवं बस स्टेशनों एवं कार्यशालाओं के डिजिटल लोकार्पण और शिलान्यास और प्रमाण व नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए कहा लखनऊ विकास प्राधिकरण को यहां होने वाले कार्यकर्मों से काफ़ी राजस्व मिला है ।उत्तर प्रदेश के लिए सामाजिक कार्यक्रमों यह प्रतिष्ठान रीढ़ की तरह है।
योगी ने कहा कि परिवहन विभाग का यह पहला कार्यक्रम है जो जुपिटर हाल के नवीनीकरण के बाद हुआ है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया है। यह अभियान बाइकर्स के हित में है।
उन्होंने कहा कि पहले लोग इसका विरोध करते हैं लेकिन उनको मालूम होना चाहिए की इसमें पेट्रोल पंप मालिकों का हित नहीं बल्कि उनका हित जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी है कि वो प्रदेश के बस अड्डों को भी व्यवस्थित और सुंदर बनाने का काम करें। मुझे लगा था कि मंत्री जी 12 बजे तक आयेंगे लेकिन मुझे बताया गया कि वो समय से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास