नेपाल में हिंसा के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट

लखनऊ 10 सितंबर (वार्ता) नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने पड़ोसी देश की सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि पिछले तीन दिनों में नेपाल की स्थिति अस्थिर रही है, हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हालात में कुछ सुधार दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश के सात जिले नेपाल की सीमा से जुड़े हैं। इनमें बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर और महाराजगंज में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। दो अतिरिक्त कंपनियों की पीएसी तैनात की गई है, वहीं सिविल पुलिस बल की संख्या भी बढ़ाई गई है। सीमा चौकियों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है और सभी ट्रांजिट प्वाइंट को अलर्ट कर दिया गया है।
डीजीपी ने बताया कि नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय ने चार नंबर जारी किए हैं, जिनमें लैंडलाइन, मोबाइल और व्हाट्सएप शामिल हैं। इन नंबरों पर सूचना मिलते ही तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
सशस्त्र सीमा बल को भी सतर्क कर दिया गया है और सभी बॉर्डरिंग जिलों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि नेपाल सरकार अपने आंतरिक मुद्दों में व्यस्त है, लेकिन हम उनके संपर्क में हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि भारतीय नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
वर्तमान हालातों को देखते हुए यूपी सरकार और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा क्षेत्रों में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास