ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी की बैठक में कृष्ण कुमार त्रिपाठी सम्मानित
गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)।ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी की एक आवश्यक बैठक मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा की अध्यक्षता में गैलेक्सी परिसर, असुरन चौक में संपन्न हुई।
बैठक में गत वर्ष भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनमानस में चेतना जागृत करने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के आधार पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी को समिति की ओर से सम्मान पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा द्वारा किया गया।
श्री त्रिपाठी के सम्मानित होने पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गौड़ सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक में मुख्य रूप से दयानंद जायसवाल, राज नारायण कुमार, विकास श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, वशिष्ठ मुनि पांडे, संजय अग्रवाल, डॉ. त्र्यंबक पांडे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें