भाजपा नेता स्वर्गीय देवेंद्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
कौड़ीराम(दुर्गेश मिश्र )। भाजपा कौड़ीराम मंडल के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी स्वर्गीय देवेंद्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा एवं भावुक माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर उनके दोनों पुत्रों सहित क्षेत्र के भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय मिश्रा को न केवल भाजपा संगठन का समर्पित कार्यकर्ता, बल्कि मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि मिश्रा जी ने सदैव पार्टी की विचारधारा और संगठन के हित को सर्वोपरि रखा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह, अनिल दुबे, परमात्मा मिश्रा, फणिन्दर मिश्रा, मनिंदर मिश्रा तथा ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा सहित कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें