उत्तर प्रदेश सरकार ने किया 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, 02 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 13 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक दिन पहले ही सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार राम प्रकाश को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भेजा गया है जबकि कुंवर पंकज महोबा में एडीएम (वित्त/राजस्व) होंगे।
नवीन चंद्र को अपर ज़िलाधिकारी मेरठ, ज्योति राय को अपर ज़िलाधिकारी बलरामपुर, प्रदीप कुमार को उपनिदेशक पशुपालन विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
सुनन्दु सुधाकरण को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, राकेश सिंह को अपर ज़िलाधिकारी सुल्तानपुर बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को भी नए पद सौंपे गए हैं जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आया है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में एक बार फिर 8 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। सरकार ने शामली, श्रावस्ती और कानपुर देहात के एसपी को हटा दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास