हिंदुओं को एक करने और हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए होगी पैदल यात्रा: धीरेंद्र शास्त्री
आगरा 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगरा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को कहा कि हिंदुओं को एक करने, हिंदू राष्ट्र बनाने और यमुना को बचाने के लिए पैदल यात्रा की जायेगी ।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए बाबा बागेश्वर धाम ने कहा कि इस यात्रा का आयोजन ब्रज क्षेत्र में सात से 16 नंवबर के बीच किया जायेगा। यमुना की शुद्धि के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के मुख्य मंत्रियों से कहेंगे । यमुना मईया को निर्मल कर दो ताकि जल ठाकुर जी को चढ़ने लगे।धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिसका ना आदि है और न अंत है वहीं सनातन है। तीन हजार साल पहले पृथ्वी पर सिर्फ सनातनी रहते थे। जितने भी मजहब के लोग रहते हैं और अगर अपने पूर्वज को खंगालें तो सनातनी निकलेंगे। असली मुसलमान दूसरे देशों में हैं यहां तो सभी कन्वर्टेड हैं।
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को यहां आर्शीवचन कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण अव्यवस्था फैलने की आशंका के चलते आखिरी क्षण में कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें