प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में मोदी के जन्म दिन पर हवन अनुष्ठान
प्रयागराज,17 सितंबर (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने श्री मोदी के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान किया है। वैदिक ब्राह्मणों ने हवन कुंड में आहूतियां डालकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बने, इसके लिए उन्हें ईश्वर शक्ति प्रदान करें ऐसी कामना वैदिक ब्राह्मणों ने की है। मोदी विश्व का नेतृत्व करें और सभी राक्षसी प्रवृत्तियों का नाश करें ऐसी भी प्रार्थना की गई है। प्रधानमंत्री अपने तीसरे कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूरा करें। इसके बाद एक बार फिर से मोदी देश का नेतृत्व करें ऐसी कामना भी की गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें