योगी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनायें
लखनऊ, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी है। उन्होने कहा है कि मां दुर्गे के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश लोककल्याण के पथ पर अग्रसर हो।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना संदेश शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “ मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, मेरी ओर से आप सभी को शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करने एवं अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने की प्रेरणा देते हैं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद प्रदेश की जनता पर सदैव बना रहे। उत्तर प्रदेश लोककल्याण के पथ पर अग्रसर हो।”योगी के अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेश के लोगों को नवरात्र की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा, “आज आवास पर मां भगवती की उपासना के पावन पर्व "शारदीय नवरात्रि" के शुभावसर पर सपत्नीक मां जगदम्बा की पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां भगवती से प्रार्थना है कि यह नवरात्रि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे।”
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें