अयोध्या से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम की शुरुआत करेगा संघ
अयोध्या 11 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के विजयादशमी को 100 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। संघ इस बार अपने शताब्दी वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत रामनगरी अयोध्या से करने जा रहा है। इसकी गोपनीय तैयारी बैठक कारसेवक पुरम में संपन्न हो चुकी है। जिसमें संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों को बुलाया गया था। संघ अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम की शुरुआत पहली बार संघ मुख्यालय नागपुर के बजाय अयोध्या से करेगा और अयोध्या महानगर के दो नगरों के हजारों स्वयंसेवक विजयादशमी के दिन रामपथ पर पथ संचलन करेंगे। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबले का मुख्य संबोधन होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही नागपुर मुख्यालय पर नागपुर महानगर के स्वयंसेवकों की उपस्थिति में स्थापना दिवस मनाता चला आ रहा है, लेकिन शताब्दी वर्ष भर पहली बार इस परंपरा को तोड़कर अयोध्या में स्थापना दिवस को आयोजित कर अपने पंच परिवर्तन के अभियान को धार देगा।कार्यक्रम को संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबले संबोधित करेंगे। इस बार विजयादशमी 2 अक्टूबर को पड़ रही है। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और देश के दूसरे प्रधानमंत्री जय जवान जय किसान का उदघोष करना वाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें