राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गोरखपुर में भव्य पोषण पंचायत दीप प्रज्वलन,रैली, अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं हरी झंडी दिखाकर पोषण रैली के साथ की गई।जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर कुपोषण मुक्त समाज का संदेश दिया।इसके बाद मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कि।जिससे कार्यक्रम को सांकेतिक रूप से और अधिक प्रभावशाली बनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे पोषण शिक्षा को अपनाएं, संतुलित आहार पर ध्यान दें और बच्चों के स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें।जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्र ने बताया कि पोषण माह के दौरान जिले में जनजागरूकता अभियान, संगोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सही पोषण संबंधी जानकारी पहुंचे।और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल पोषण सुधार में मददगार हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। उन्होंने विभागीय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण पंचायत जैसे आयोजन सामूहिक चेतना को बढ़ाते हैं और महिलाओं व बच्चों के लिए स्वस्थ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं।अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने पोषण संबंधी संकल्प लिया और गांव-गांव में पोषण संदेश फैलाने का वचन दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें