राष्ट्रपति मुर्मु से मिले मोदी
नयी दिल्ली 06 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
श्री मोदी की राष्ट्रपति के साथ यह मुलाकात जापान और चीन की चार दिन की यात्रा से लौटने के बाद हुई है। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को अपनी इन महत्वपूर्ण यात्राओं के दौरान इन देशों के नेताओं के साथ हुई बातचीत से अवगत कराया। श्री मोदी ने चीन में शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक में भी भाग लिया था और वहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की थी।राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की जानकारी देते हुए एक फोटो साझा किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें