नमो भारत ट्रेन ने सीमित की दिल्ली और मेरठ की दूर

नयी दिल्ली 09 सितंबर (वार्ता) आधुनिक और आरामदायक सुविधाओं से लैस नमो भारत ट्रेन ने राष्ट्रीय राजधानी से मेरठ की दूरी को सीमित कर दिया है।

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन आनंद विहार से न्यू अशोक नगर होते हुए मेरठ तक का सफर महज 40 मिनट में तय करती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेडे प्रबंध निदेशक (एमडी) शलभ गोयल ने बुधवार को बताया कि नमो भारत ट्रेन की परिकल्पना लोगों को तीव्र और आरामदायक यात्रा की सुविधा मुहैया कराने की उदेश्य से की गयी है। इसके जरिये दिल्ली से दूर मेरठ और अन्य जगहों पर रहने वाले लोग नौकरी या अन्य किसी कार्य से आसानी से यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलती है। यातायात के अन्य माध्यमों जैसे बस, मेट्रों और रेलवे स्टेशनों से भी नमो भारत स्टेशन की कनेक्टिविटी की गयी है। लोग इन जगहों से आसानी से नमो भारत स्टेशन पर पहुंच सकते हैं। एनसीआरटीएस यात्रियों को यातायात के बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
यह ट्रेन आनंद विहार से खुलने के बाद साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुराद नगर, मोदीनगर और मेरठ दक्षिण जैसे स्टेशन पर रुकती है। यह यात्रियों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस ट्रेन में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए विशेष स्थान है। इसमें महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें तथा अलग से महिला कोच की व्यवस्था की गयी है।
साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए हर कोच में सहायक उपलब्ध रहते हैं। आपातकाल की स्थिति में मदद के लिए कोच के दरवाज़ों पर पैनिक बटन लगाये गये हैं।
नमो भारत स्टेशनों पर पीने का पानी, शौचालय, दृष्टिबाधितों के लिए स्पर्शनीय रैंप और सीसीटीवी लगाये गये हैं।
दिल्ली मेट्रो और नमो भारत के बीच एक ही टिकट पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाती है। यात्री नमो भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसके रूट और किराए की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नमो भारत में आनंद विहार से मेरठ तक का किराया निम्मलिखित प्रकार हैः स्टेशन का नाम....स्टैंडर्ड क्लास...प्रीमियम क्लास
साहिबाबाद............30........................45 रुपये
गाज़ियाबाद...........40........................60 रुपये
गुलधर.................50.......................75 रुपये
दुहाई...................60........................90 रुपये
दुहाई डिपो...........70........................105 रुपये
मुरादनगर............80........................120 रुपये
मोदीनगर दक्षिण...90.......................135 रुपये
मोदीनगर उत्तर.....100......................150 रुपये
मेरठ दक्षिण........130.......................195 रुपये

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास