उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने अलग अलग समूहों में पहुंचेंगे राजग सांसद

नई दिल्ली, 08 सितबंर, (वार्ता) उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपने सांसदों अलग - अलग समूह में बांटा है और इनकी जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्रियों को सौंपी है।

ये समूह सुबह नाश्ते के लिए मिलेंगे और फिर एक साथ संसद के लिए लगभग सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच प्रस्थान करेंगे l केन्द्रीय मंत्रियों को इन समूहों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई l
उत्तर प्रदेश के सभी सांसद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर जुटेंगे। उत्तर भारतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा और हिमाचल-उत्तराखंड के सांसद उर्जा मंत्री मनोहर लाल के आवास पर जुटेंगे। वन मंत्री भूपेन्द्र यादव के आवास पर महाराष्ट्र के सांसद एवं शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों की कमान संभालेंगे l
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आवास पर बिहार और झारखंड के राजग सांसद और दक्षिण भारत के सांसद प्रल्हाद जोशी के आवास पर जुटेंगे। राजस्थान के सांसद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के आवास पर एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के आवास पर जुटेंगे । बंगाल और ओडिशा के सांसद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर जुटेंगे जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के आवास पर पूर्वोत्तर के सांसद एकजुट होंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास