नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को बधाई का सिलसिला जारी

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कई नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी।

श्री राधाकृष्णन को मंगलवार रात को उप राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया था। इसके तुरंत बाद से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कई केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों ने केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर जाकर श्री राधाकृष्णन को बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर शुभकामनायें दीं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता और कई सांसदों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने आज उनसे भेंटकर बधाई और शुभकामनायें दीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई संदेश भेजे हैं।
श्री राधाकृष्णन ने उप राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 152 मतों से हराया है। चुनाव में कुल 767 सांसदों ने मतदान किया था जिनमें से 15 के मतपत्र अवैध पाये गये। कुल 752 वैध मतों में श्री राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 और श्री रेड्डी को 300 मत मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास