एसजीपीजीआई में आज से लगेंगी शैक्षणिक कार्यशालाएं

लखनऊ, 10 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के स्थापना दिवस समारोह में बुधवार से शुरु हुयी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां तीन दिनों तक चलेंगी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "इसमें कौशल संवर्धन प्रशिक्षण, आईसीयू प्रशिक्षुओं को सफल विशेषज्ञ बनाने के लिए तीन दिवसीय मॉक परीक्षा और बाल रोग विशेषज्ञों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शामिल है, जिससे उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर और उनके नैदानिक उपयोग को समझने में मदद मिलेगी।"
क्रिटिकल केयर चिकित्सकों और नर्सों के लिए अलग-अलग दो अन्य एक दिवसीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे ताकि विशेषज्ञता में प्रगति को अद्यतन किया जा सके। देश भर के 10 से अधिक प्रमुख संस्थानों के छात्र इसमें भाग लेंगे। आयोजन सचिव प्रो. मोहन गुर्जर ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्रिटिकल केयर जनशक्ति के सभी संवर्गों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है।
क्रिटिकल केयर में नवीनतम अपडेट पर भी चर्चा की जाएगी और पारस्परिक संचार, मरीजों के परिवारों के साथ संचार और नैतिक मुद्दों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास