अखिलेश-मायावती ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई

लखनऊ 17 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश में बधाई प्रेषित करने का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी श्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

श्री यादव ने एक्स पर लिखा “ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”
सुश्री मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स पर लिखा “ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।”
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के अलावा योगी मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों और विधायकों ने श्री मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश प्रेषित किये हैं। इस अवसर पर प्रयागराज,वाराणसी समेत अन्य जिलों में हवन पूजन और दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की गयी। श्री मोदी के जन्मदिन पर गरीबों को कपड़े,मिष्ठान आदि वितरित किये जा रहे हैं। इस मौके पर कई जगह रक्तदान शिविरों को भी आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास