इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीश नियुक्त

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दो  न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित यह घोषणा की।

उधर, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल कर एक पोस्ट कर के सर्वश्री राय और शुक्ला को न्यायाधीश बनाने से संबंधित जानकारी साझा की।

उन्होंने अपने में पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद अधिवक्ताओं- सर्वश्री अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।"

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने मार्च को दोनों अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास