राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे भागवत

अयोध्या 11 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में 25 नवंबर को प्रस्तावित श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। संघ प्रमुख ध्वजारोहण समारोह की पूर्व संध्या पर ही अयोध्या आ जायेगे और देवकाली के संघ भवन साकेत निलयम में ठहरेंगे। संघ प्रमुख की आगवानी के लिए साकेत निलयम का रंगरोगन शुरू हो गया है।

राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत के आने का कार्यक्रम तय होने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने अयोध्या महानगर के संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख के आगमन कार्यक्रम की जानकारी पर संघ के अधिकांश दायित्वधारी मुस्करा कर चुप हो जाते हैं लेकिन साकेत निलयम के प्रभारी कृष्ण चंद्र कहते हैं कि राममंदिर ध्वजारोहण समारोह है तो पूरे देश से संघ से जुड़े पदाधिकारी आयेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास