भूटान के प्रधानमंत्री ,प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे अयोध्या

अयोध्या 05 सितंबर (वार्ता) भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे अपनी धर्मपत्नी ताशी डोमा, विदेश मंत्रालय के निदेशक चेंचों, वित्त सचिव दाशो लेकीवांग्मो और सुरक्षा अधिकारी लेप्टिनेंट कर्नल शेरिंग नामगे के साथ आज श्रीराम जन्मभूमि राममंदिर पहुंच गए , जहां उनका अभिनन्दन और स्वागत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र एवं मंदिर के प्रबन्धक गोपाल राव ने किया।

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे का विशेष विमान महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्धारित समय पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उतरा ,,जहां उनका अभिनन्दन प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टी फुंडे, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने किया। एयरपोर्ट के रनवे पर रेड कार्पेट पर भूटान के प्रधानमंत्री और उनकी धर्मपत्नी एवं अन्य सहयोगियों का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर भूटान के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी सुरक्षा बल तैनात था। भूटान के प्रधानमंत्री का काफिला सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से राममंदिर के लिए रवाना हुआ। अयोध्या प्रयागराज मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 एवं राममंदिर जाने वाली मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया। सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास