पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हुआ तो भारत बनेगा विश्व गुरु: योगी

लखनऊ, 19 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 'विराट युवा सम्मेलन' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विजन साकार हुआ तो भारत विश्वगुरु बनेगा।

फरह के नगला चंद्रभान में योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम इकाइयों से जिला, जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश मजबूत होगा। नगला चंद्रभान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली है। चार दिवसीय स्मृति महोत्सव कार्यक्रम का 19 सितंबर को शुभारंभ किया गया है।
इससे पहले योगी ने संगठन के कार्यकर्ता- पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बैठक की। उन्होने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर सरकार की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे भी उपस्थित लोगों को बताया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास