कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ाना भाजपा के ‘जीएसटी गोलमाल’ का सच : अखिलेश

लखनऊ 26 सितंबर ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि दिखाने के लिए तैयार माल पर घटाने के साथ ही कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ाना ‘जीएसटी गोलमाल’ का सच है।

श्री यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा “ भाजपा ने दिखाने के लिए तैयार सामान पर जीएसटी घटा दी लेकिन वो सामान जिससे बनता है, उसके कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ा दी। यही है भाजपा के ‘जीएसटी गोलमाल’ का सच।”
उन्होने कहा “भाजपा कारोबारियों को संकट में डाल रही है क्योंकि भाजपाई तो सड़कों पर नारे लगाकर, 50 प्रतिशत का भाषण देकर निकल गये। जब जनता बाज़ार जा रही है और सस्ता माल नहीं पा रही है तो दुकानदारों से झगड़ रही है। भाजपा सुधार नहीं, ग्राहक-दुकानदार के संबंधों को बर्बाद कर रही है। भाजपा किसी की सगी नहीं है।”
एक अन्य पोस्ट में सपा सुप्रीमो ने रिहायशी इलाकों में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को लेकर कहा “ कहीं भेड़िया, कहीं तेंदुआ, कहीं अजगर, कहीं सांड… उप्र में दहशत का जो वातावरण बना हुआ है, उसके लिए भाजपा सरकार कुछ करेगी या ये कहकर पल्ला झाड़ लेगी कि जानवर के पदचिह्न नहीं मिले हैं। जिन पर हमले हो रहे हैं, क्या उनके घायल शरीर के निशान काफ़ी नहीं हैं या फिर उनके ज़ख़्म जिनके बच्चे जानवर उठा ले जा रहे हैं। भाजपा अब क्या सीसीटीवी के ख़िलाफ़ एफ़आइआर करायेगी।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास