अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को मिला नया निदेशक
नई दिल्ली,13 सितंबर( वार्ता ) दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक के रूप में प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने शनिवार को पद भार ग्रहण कर लिया।
प्रो. प्रजापति इसके पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद पर कार्यरत थे। वह गुजरात के आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जामनगर में भी लंबे समय तक शोध और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में संस्थान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रो. मंजूषा राजगोपाल, डीन प्रो. महेश व्यास मौजूद थे।
निदेशक पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में प्रो. प्रजापति ने कहा, "आयुर्वेद की सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मेरे लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। सरकार ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हम सभी के सामूहिक प्रयासों से अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य होगा।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें