गया से पिंडदान कर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना मे मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया | मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि वाहन मे सवार आठ लोग गया से पिंडदान कर कानपुर अपने घर कानपुर देहात वापस लौट रहे थे कि भोर मे सोरांव क्षेत्र के बिगहिया गाव के सामने कानपुर-वाराणसी राजमार्ग पर उनकी बोलोरो खराब हो गई| चालक वही सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी! सभी लोग गाड़ी के आगे चादर डालकर आराम करने लगे| इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बोलोरो को टक्कर मारते हुए उनको रौंदता हुआ भाग गया| सभी लोग गुलौली थाना मूसानगर कानपुर देहात से गाड़ी में सवार होकर गया पिंडदान करने गए थे और पिंडदान करके कानपुर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि वाहन मे चालक समेत नौ लोग सवार थे| सुरेश सैनी (52), सुरेश वाजपेई (55) सुरेश वाजपेई की पत्नी तारा वाजपेई (52) राम सागर अवस्थी (65) की मौके पर मौत हो गई जबकि ममता देवी, प्रेम देवी, और कोमल देवी गंभीर रूप से घायल है जिन्हे जिला अस्पताल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया! बुजुर्ग प्रेम नारायण सुरक्षित हैं/पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले के जाँच कर रही है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें