पत्रकार सुरक्षा पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न

गोरखपुर, सहजनवां।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अहम बैठक आज शाम 5:00 बजे सहजनवा तहसील अंतर्गत शनिवार को हरपुर बुदहट चौराहे पर स्थित तहसील अध्यक्ष श्री राम जोखन पांडे के निज आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को निरंतर चुनौतियों और खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन के प्रत्येक सदस्य से अपील की कि वे न केवल अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें बल्कि एक-दूसरे के हितों की रक्षा के लिए भी हमेशा तैयार रहें।

इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में संगठन के उत्थान और विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि पत्रकारों की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में श्री श्याम रूप पांडे (तहसील उपाध्यक्ष सहजनवा), श्री अनिरुद्ध गुप्ता, भीटी अविनाश कुमार दुबे, अशोक कुमार शुक्ला सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा हिंदी दैनिक समाचार पत्र जयदेश के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू बाबू (जनपद बस्ती) तथा हिंदी दैनिक समाचार पत्र के जिला ब्यूरो श्री बृजेश राय (संत कबीर नगर) और बस्ती सन्त कबीर नगर दोनो जनपद के जिला ब्यूरो भी विशेष रूप से आमंत्रित रहे।

बैठक में आए हुए अतिथियों से आग्रह किया गया कि वे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन परिवार के सक्रिय सदस्य बने और अपने-अपने जिलों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। संगठन के विस्तार को लेकर कई प्रस्ताव रखे गए, जिन पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन का लक्ष्य है कि हर जिले और तहसील स्तर तक पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया जाए।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान की जाएगी और किसी भी पत्रकार के साथ होने वाले अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ संगठन एकजुट होकर आवाज उठाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास