दवा दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म
प्रयागराज (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज क्षेत्र के सिविल लाइंस क्षेत्र मे चाय कि दुकान चलाने वाली एक महिला से बलात्कार का मामला प्रकाश मे आया है |
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कौशाम्बी जिले कि रहने वाली एक महिला सिविल लाइंस क्षेत्र में एक चाय की दुकान लगाती है | उसके बगल मे खुल्दाबाद थाना क्षेत्र निवासी रवि चाट का ठेला लगाता है | महिला ने अपनी तहरीर में लिखा है कि कुछ दिन पहले उसे बुखार आया था , उसने रवि को बताया तो रवि उसे दवा दिलाने यवे गया | डॉक्टर के यह से वापस लौटते समय वह उसे अपने कारखाने मे ले गया और जबरन दुष्कर्म किया! विरोध करने पर मार पीट किया | धमकाया कि पुलिस को बताने पर उसको जान से मार देगा |
उन्होंने बताया कि महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कि तलाश की जा रही है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें