रेलवे ने मजिस्ट्रेट चेकिंग मे लोगों पर लगाया एक लाख से अधिक का जुर्माना

प्रयागराज,२२ सितम्बर  (दिनेश तिवारी) उत्तर मध्य रेल्वे के प्रयागराज जंक्शन पर  मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान १२ गाड़ियों को चेक कर  रेलवे मजिस्ट्रेट में 145 यात्रियों एवं 5 अवैध वेंडरों पर एक लाख २० हजार  71 रुपए  का  जुर्माना लगाया !

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल के नेत्रत्व मे किया गया! उन्होंने बताया  कि इस अभियान में कुल  145 यात्रियों मे से   बिना टिकट यात्रा करने 87 यात्रियों से  प्रभारित कर रुपए  69,240/-, शेष  अनियमित यात्रा करने वाले 56 यात्रियों को प्रभारित कर रुपए  28,000/-, अनबुक्ड लगेज के लिए दो  लोगों को प्रभारित कर रुपए .14,831/- एवं पाँच  अवैध वेंडरों को प्रभारित कर   8000/-रुपए   का जुर्माना लगाया गया ।

उन्होंने बताया कि  गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक – जयनगर, पवन एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से एल्विस ब्रांड का 144 पानी की अनधिकृत बोतल पकड़ी गयी जिसे एलपीओ में जमा करा दिया गया । , इस अभियान में 12 गाड़ियों को चेक किया गया !

प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध तरह के अभियान चलता रहता है। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास