विंध्याचल नवरात्र मेले में पंडों के लिये ड्रेस कोड
मिर्जापुर 10 सितंबर (वार्ता) प्रसिद्ध विंध्याचल नवरात्रि मेलें में पंडो के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। साथ ही पंडो के लिए परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा। पंडो के साथ नाईयों और सेवादारों को भी निर्धारित ड्रेस में रहना होगा।
मां विंध्यवासिनी देवी के गर्भ गृह में नवरात्रि मेलें में चरण स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध वीआईपी दर्शनार्थियों पर लागू रहेगी। मेला तैयारियों के लिए मंगलवार को विंध्याचल के कैम्प कार्यालय में बैठक में विंध्य पंडा समाज विंध्य विकास परिषद एवं जिला प्रशासन के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि नवरात्रि मेलें के लिए पंडों के ड्रेसकोड निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्हें पीले वस्त्र कुर्ता धोती या पैजामा पहनने होगे। उनके लिए परिचय पत्र भी गले में लटकाने होगे। ऐसा मंदिर परिसर में फर्जी पंडों रोक को दृष्टिगत लिया गया है।
उन्होंने बताया कि परिचय पत्र पंडा समाज के पदाधिकारियों द्वारा जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि नवरात्रि मेलें में चरण स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह वीआईपी दर्शनार्थियों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में सभी दुकानदारों को समानों की रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए गए हैं।वाहन स्टैंड को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और वाहन के रेट लिस्ट भी लगाने होंगे।
जिला प्रशासन भले ही ड्रेसकोड निर्धारित करने और देवी के गर्भगृह में चरण स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध लगाने का दावा किया है। लेकिन अब तक के रिकार्ड के अनुसार जिला प्रशासन के दावे को हर बार असफल ही रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें